पेज

मेरी अनुमति के बिना मेरे ब्लॉग से कोई भी पोस्ट कहीं ना लगाई जाये और ना ही मेरे नाम और चित्र का प्रयोग किया जायेये

my free copyright

MyFreeCopyright.com Registered & Protected

गुरुवार, 27 अक्टूबर 2011

कृष्ण लीला ………भाग 20








आज कान्हा घर से बाहर
पहली बार निकले हैं
दाऊ दादा संग
दोनो कदम बाहर धरे हैं
बाहर बैठे बैल के
दोनो सींगो को दोनो ने पकडा है
कभी एक इधर से खींचता है
तो दूजा उठ जाता है
तो कभी दूजा खींचता है
तो पहला उठ जाता है
दोनो झूला झूल रहे है
आनन्द मे मग्न हो रहे है
मगर बैल परेशान हुआ
कुछ देर तो बैठा रहा
मगर जब देखा ये तो
तंग किये जाते है
परेशान हो उठ खडा हुआ
अब तो दोनो बालक
सींगो पर झूल गये
और तोरी की तरह लटक गये
जब हाथ छुटने लगे
तब दोनो चिल्लाने लगे
मैया बचाइयो –मैया बचाइयो
शोर सुन
यशोदा रोहिणी दौडी आईं
और दोनो के हाल देख हँसने लगीं
ये कैसे इतने ऊंचे लटक गये
और उन्हे पकडने को दौड पडीं
पर नन्हे हाथ कब तक पकडे रखते
जब तक रोहिणी यशोदा पहुँचती
दोनो धम्म से नीचे पडे
गोबर मे गिर गये
मैया ने उन्हे उठाया है
और सीने से लगाया है
पल्लू से कान्हा को
पोंछती जाती हैं
साथ ही कहती जाती हैं
तुझे कितना संवारूँ सजाऊँ
पर तू गन्दगी मे जा लिपटता है
मुझे लगता है पिछले जन्म मे
तू सूअर था
ये सुन कन्हैया मुस्कुरा रहे हैं
और सोच रहे हैं
जग नियन्ता की माँ होकर
तू कैसे अनपढ़ रह सकती है
माँ तू तो ब्रह्मज्ञानी है
तुझे तो सब पता है
पिछले जन्म मे मैने
सूअर यानी वराह रूप भी
धारण किया था




ऐसी अद्भुत लीलायें
कान्हा करते हैं
कभी गोपियों के  घर जाते हैं
उनके दधि माखन खाते हैं
योगी ॠषि मुनि भी जिनकी
ध्यान मे सुधि ना पाते हैं
वो गोपियों की छाछ पर
नाचे जाते हैं
कभी कोई गोपी
मन मे विचार करती
और कान्हा को याद कर
छींके पर माखन रखती
उसके प्रेममय भाव जान
जब कान्हा आकर खाते हैं
गोपी फ़ूली ना समाती है
आनन्द ना ह्रदय मे समाता
आँखो से छलक छलक जाता
सखियाँ पूछा करतीं
कौन सा तुझे खज़ाना मिला
पर गोपी के मूँह से
ना शब्द निकलता
प्रेम विह्वल गोपी का
रोम रोम पुलकित होता
बहुत पूछने पर इतना ही कह पाती
आज मैने अनूप रूप देखा है
और फिर
वाणी अवरुद्ध हो जाती
अंग शिथिल पड जाते
प्रेमाश्रु बहे चले जाते


क्रमशः ---------------

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2011

कृष्ण लीला ………भाग 19






इक दिन सांवरे सलोने
सूने घर मे माखन चुराने लगे
खम्बे मे अपने प्रतिबिम्ब
पर दृष्टि पडी
प्रतिबिम्ब देख कान्हा डर गये
और निजस्वरुप से कहने लगे
भैया मैया से कुछ ना कहना
तुझको भी माखन दूंगा
बराबर का अपना हिस्सा ले लेना
तोतली वाणी ओट मे खडी मैया सुन रही थी
और मन ही मन रीझ रही थी
जैसे मैया को देखा कान्हा ने
निज प्रतिबिम्ब दिखा लगे कहने
मैया बताओ ये कौन है?
माखन चुराने घर मे आया है
मना करने पर मानता नही
क्रोध करने पर क्रोध करता है
मुझे माखन का लालच नही
तुम जानती हो
और मैया अपने कान्हा की
मधुर वात्सल्यमयी वाणी मे डूब गयी
कुछ ऐसे मैया को
नित नये सुख देते हैं
जिसे पाने को ॠषि मुनि
सुर आदि भी तरसते हैं



एक दिन गोपियाँ नन्दालय मे एकत्र हुईं
तभी कन्हैया को मयंक दिखा
उसे देख कन्हैया ललचाने लगे
मैया मै तो यही लूँगा
तोतली वाणी मे दोहराने लगे
गोपियाँ कान्हा को समझाने लगीं
तरह तरह के प्रलोभन दिखाने लगीं
मगर कान्हा मचल गया
मोटा मोटा काजल आँखो से
गालों पर लुढ्क गया
जिससे श्याम छवि
और श्यामल हुई
और गोपियो के मनभावन हुई
लाला को रोता देख
मैया समझाने लगी
लाला माखन ले लो
बरगलाने लगी
मगर जब कान्हा ने एक ना मानी
तव मैया ने इसे समझाने की ठानी
गोद मे ले बाल कृष्ण को
मैया कहानी सुनाने लगी
लाला ये माखन तो विषैला है
सुन लाला ने पूछा
इसमे विष कैसे लग गया
अब बात बदल चुकी थी
लाला की जिद भी ह्ट चुकी थी
मैया कहानी सुनाने लगी
एक क्षीरसागर है दूध का समुद्र
सुन कान्हा कहने लगे
वो तो बहुत बडा होगा
कितनी गायों के दूध से भरा होगा
सुन मैया ने बतलाया
ये गायों का दूध नही
भगवान की माया है
उन्होने ही क्षीरसागर बनाया है
 एक बार देवता दैत्यों मे युद्ध हुआ
तब मन्दराचल को रई बना
वासुकि सर्प की रस्सी बना
समुद्रमन्थन किया
जैसे गोपियाँ दधि मथा करती हैं
और माखन निकला करता है
ऐसे ही उसमे से पहले विष निकला था
जिसे भोलेनाथ ने पीया था
कुछ बूँदें जो धरती पर पडी थीं
वो सर्पों के मूँह मे गयी थीं
चन्द्रमा की ओर उँगली दिखा कहने लगी
ये चन्द्रमा रूपी माखन भी
उसी मे से निकला था
मगर थोडा सा विष
इसमे भी लगा था
इसीलिये कलंक कहाता है
ओ मेरे प्राणधन
तुम्हारे योग्य ना ये माखन है
तुम तो बस घर का बना
माखन ही खाना
और मैया का मन हुलसाना
सुनते सुनते कान्हा को
निंदिया आ गयी
मैया ने कान्हा को
सुलाया है
और अपने लाल को
ऐसे बहलाया है


रविवार, 16 अक्टूबर 2011

कृष्ण लीला ………भाग 18





जिस दिन कान्हा खडे हुए
मैया के सब मनोरथ पूर्ण हुये
आज मैया ने गणपति की
सवा मनि लगायी है
रात भर बैठ लडडू तैयार किये
सुबह कान्हा को ले
मन्दिर गयी
पूजा करने बैठी जैसे
भोग मे ना तुलसी थी
तुलसी लेने जाने लगी
और कान्हा को उपदेश देने लगी
कान्हा! ये जय जय का भोग बनाया है
पूजा करने पर ही खाना होगा
सुन कान्हा ने सिर को हिलाया है
ये कह मैया जैसे ही जाने को मुडी
इतने मे ही गनेश जी की सूंड उठी
उसने एक लडडू उठाया है
कान्हा को भोग लगाया है
कान्हा मूँह चलाने लगे
जैसे ही मैया ने मुडकर देखा
गुस्से से आग बबूला हुयी
क्यों रे लाला
मना करने पर भी
क्यों लडडू खाया है
इतना सब्र भी ना रख पाया है
मैया मैने नही खाया
ये तो गनेश जी ने मुझे खिलाया
रोते कान्हा बोल उठे
सुन मैया डपटने लगी
वाह रे! अब तक तो ऐसा हुआ नही
इतनी उम्र बीत गयी
कभी गनेश जी ने मुझको तो
कोई ऐसा फ़ल दिया नही
अगर सच मे ऐसा हुआ है तो
अपने गनेश से कहो
एक लडडू मेरे सामने तुम्हे खिलायें
नही तो लाला आज
बहुत मै मारूँगी
झूठ भी अब बोलने लगा है
अभी से कहाँ से ये
लच्छन लिया है
सुन मैया की बातें
कान्हा ने जान लिया
मैया सच मे नाराज हुई
कन्हैया रोते हुये कहने लगे
गनेश जी एक लडडू और खिला दो
नही तो मैया मुझे मारेगी
इतना सुनते ही गनेश जी की
सूंड ने एक लडडू और उठाया
और कान्हा को भोग लगाया
इतना देख मैया गश खाकर गिर गयी
और ये तो कान्हा पर
बाजी उल्टी पड गयी
झट भगवान ने रूप बदल
माता को उठाया
मूँह पर पानी छिडका
होश मे आ मैया कहने लगी
आज बडा अचरज देखा
लाला गनेश जी ने
तुमको लडडू खिलाया है
सुन कान्हा हँस कर कहने लगे
मैया मेरी तू बडी भोली है
तू ने जरूर कोई स्वप्न देखा होगा
इतना कह कान्हा ने
मूँह खोल दिया
अब तो वहां कुछ ना पाया
भोली यशोदा ने
जो कान्हा ने कहा
उसे ही सच माना
नित्य नयी नयी 
लीलाएं करते हैं
मैया का मन मोहते हैं
मैया का प्रेम पाने को ही तो 
धरती पर अवतरित होते हैं 


क्रमशः .................

रविवार, 9 अक्टूबर 2011

कृष्ण लीला ………भाग 17

जिस दिन कान्हा खड़े हुए
मैया के सब मनोरथ पूर्ण हुए
कान्हा ठुमक ठुमक कर
चलने लगे हैं
घर आँगन में खेला करते हैं
पर देहली पर आकर रुक जाते हैं
देहली लांघने का
बड़ा उपक्रम करते हैं
पर देहली ना लांघी जाती है
और बार- बार गिर पड़ते हैं
इस लीला को देख
मैया तो आनंदित होती है
पर बलराम जी और देवताओं
को विस्मय होता है
वे मन ही मन ये कहते हैं
जिन प्रभु ने वामनावतार में
तीन पगों में
त्रिलोकी को नाप लिया था
आज कैसे रंग- ढंग बनाये हैं
जो देहली भी ना लाँघ पाए हैं
आज प्रभु के बल को
किसने चुराया है
जिन्होंने कच्छप रूप से
सुमेरु को धारण किया था
जिन्होंने वाराह रूप से
पृथ्वी को पुष्प सम उठा लिया था
जिन्होंने रावण के मस्तक काटे थे
जिन्होंने जामवंत का
बल चूर किया था
और पृथ्वी की प्रार्थना पर
भू- भार हरण को अवतार लिया था
आज वो ही त्रिलोकी नाथ
अजन्मा ब्रह्म कैसी लीला करते हैं
जिसका ना कोई पार पाता है
वो अपने घर की देहली ना लाँघ पाता है
देख देवता भी चकराते हैं
पर प्रभु की अद्भुत बाल लीलाओं का
पार ना कोई पाते हैं
बस प्रेम रस में डूबे जाते हैं
कोटि- कोटि शीश झुकाते हैं


इक दिन मैया दधि मंथन करने लगी
तभी मोहन ने मथानी पकड़ ली
मोहन मथानी पकड़ मचलने लगे
जिन्हें देख देवताओं , वासुकी सर्प
मंदराचल और शंकर जी के
ह्रदय कांपने लगे
वे मन ही मन प्रार्थना करने लगे
प्रभो ! मथानी मत पकड़ो
कहीं प्रलय ना हो जाये
और सृष्टि की मर्यादा मिट जाये
शंकर जी सोचने लगे
इस बार मंथन में निकले
विष का कैसे पान करूंगा
कष्ट के कारण समुन्द्र भी
संकुचित हो गया
पर सूर्य को आनंद हुआ
अब प्रलय होगी तो
मेरा भ्रमण बंद होगा
और लक्ष्मी भी ये सोच- सोच
मुस्कुराने लगीं
प्रभु से मेरा पुनर्विवाह होगा
प्रभु की इस लीला ने
किसी को सुखी तो
किसी को दुखी किया है
और प्रभु के मथानी पकड़ते ही
कैसा अद्भुत दृश्य बना है
पर मैया अति आनंदित हुई
जब दधि के छींटों को
प्रभु के मुखकमल पर देखा है
बार- बार मैया से माखन
माँग रहे हैं
और मैया कह रही है
कान्हा पहले नृत्य करके तो दिखलाओ
और मोहन माखन के लालच में
ठुमक- ठुमक कर नाच रहे हैं
मैया  के ह्रदय को हुलसा रहे हैं
जिसे देख सृष्टि भी थम गयी है
देवी देवता अति हर्षित हुए हैं
बाल लीलाओं से कान्हा ने
सबके मन को मोहा है

क्रमशः ..........

सोमवार, 3 अक्टूबर 2011

कृष्ण लीला ………भाग 16

जब कान्हा घुट्नन चलने लगे
कभी कीचड़ तो 

कभी आँगन में विचरने लगे
कभी बछड़ों की पूँछ पकड़ लेते
कभी उनके साथ घिसटते रहते
मधुसूदन के रूप देख- देख
गोपियाँ सुध- बुध बिसरा देतीं
काम सारा बिसरा देतीं
एक दिन एक ब्राह्मण  ने
नंदालय में पदार्पण किया
यशोदा ने खूब आवभगत किया
मैया ने भोजन खीर सहित
थाली में परोस दिया
ब्राह्मण ने जैसे आँख बंद कर
प्रभु का आह्वान किया
वैसे ही कान्हा ने खीर को
भोग लगा लिया
ये देख ब्राह्मण बिदक गया
दुबारा थाल परोसा गया
और ऐसा तीन -तीन बार हो गया
जैसे ही प्रभु को भोग लगाता था
वैसे ही कान्हा को खाते पता था
अब तो ब्राह्मण देवता चकरा गए
कृष्ण की लीला से घबरा गए
आँख बंद कर प्रभु से
प्रार्थना करने लगे
ये कैसी लीला है प्रभो ज़रा बतला देना
जैसे ही ब्राह्मण ने करुण पुकार करी
ध्यान में ही प्रभु का दीदार हुआ
और ब्राह्मण आनंदमग्न हुआ
कान्हा को प्रणाम कर चला गया

नित सबको आनंद बरसाते हैं
जिन्हें देख ब्रजवासी  हुलसाते हैं
जब कान्हा घुटनों चलते हैं
तब रुनझुन नुपुर बजते हैं
हाथ पैर धूल- धूसरित होते हैं
बार- बार मणिभूमि में
अपना प्रतिबिम्ब देखते हैं
और किलकारियां मार हँसते हैं
कभी प्रतिबिम्ब पकड़ने को
उल्लसित हो घुटनों के बल
दौड़ लगाते हैं
मगर पकड़ नहीं पाते हैं
अखंड ब्रह्माण्ड नायक
अपनी प्रभुता शिशुता में छुपाते हैं
शब्द इकठ्ठा कर बोलना चाहते हैं
पर स्पष्ट बोल नहीं पाते हैं
कभी मैया आवाज़ लगाती है
लाल तू दौड़ कर यहाँ क्यूँ नहीं आता है
आवाज़ की दिशा पहचान
घुटनों के बल घिसटते हुए चलते हैं
मैया प्रेम से उठती है
ला्ड लडाती है
गोद में बिठाती है
आँचल से धूल को झाड़
मैया गले से लगाती है
कभी कान्हा की भुजाएं पकड़
चलना सिखाती है
कान्हा कदम बढाते हैं
तो कभी लडखडाकर
गिर पड़ते हैं
जिसे देख मैया मुस्काती है
फिर दोबारा चलाती है
ऐसे कान्हा रस बरसाते हैं
मैया का वात्सल्य बढ़ाते हैं 


क्रमशः .............

सोमवार, 26 सितंबर 2011

कृष्ण लीला ……भाग 15






एक दिन वासुदेव प्रेरणा से
कुल पुरोहित गर्गाचार्य
 गोकुल पधारे हैं
नन्द यशोदा ने 
आदर सत्कार किया
और वासुदेव देवकी का हाल लिया
जब आने का कारण पूछा 
तो गर्गाचार्य ने बतलाया है
पास के गाँव में 
बालक ने जन्म लिया है
नामकरण के लिए जाता हूँ
बस रास्ते में 
तुम्हारा घर पड़ता था
सो मिलने को आया हूँ
सुन नन्द यशोदा ने अनुरोध किया
बाबा हमारे यहाँ भी
दो बालकों ने जन्म लिया
उनका भी नामकरण कर दो
सुन गर्गाचार्य ने मना किया
तुम्हें है हर काम 
जोर शोर से करने की आदत
कंस को पता चला तो
मेरा जीना मुहाल करेगा
सुन नन्द बाबा कहने लगे
भगवन गौशाला में चुपचाप
नामकरण कर देना
हम ना किसी को बताएँगे
सुन गर्गाचार्य तैयार हुए
जब रोहिणी ने सुना
 कुल पुरोहित आये हैं
गुणगान बखान करने लगी
सुन यशोदा बोली
गर इतने बड़े पुरोहित हैं 
तोऐसा करो
अपने बच्चे हम बदल लेते हैं
तुम मेरे लाला को और मैं 
तुम्हारे पुत्र को लेकर जाउंगी
देखती हूँ कैसे तुम्हारे कुल पुरोहित
 सच्चाई जानते हैं
माताएं परीक्षा पर उतर आयीं
बच्चे बदल गौशाले में पहुँच गयीं
यशोदा के हाथ में बच्चे को देख
गर्गाचार्य कहने लगे
 ये रोहिणी का पुत्र है
 इसलिएएक नाम रौहणेय होगा 
अपने गुणों से सबको आनंदित करेगा
 तो एक नाम "राम " होगा
और बल में इसके समान
कोई ना होगा
तो एक नाम बल भी होगा
मगर सबसे ज्यादा 
लिया जाने वाला नाम
बलराम होगा
ये किसी में कोई भेद ना करेगा
सबको अपनी तरफआकर्षित करेगा
तो एक नाम संकर्षण होगा
 और अब जैसे ही 
रोहिणी की गोद के बालक को देखा
 तोगर्गाचार्य मोहिनी मुरतिया में खो गए
अपनी सारी सुधि भूल गए
खुली आँखों से प्रेम समाधि लग गयी
गर्गाचार्य ना बोलते थे ना हिलते थे
ना जाने इसी तरह 
कितने पल निकल गए
ये देख बाबा यशोदा घबरा गए
हिलाकर पूछने लगे बाबा क्या हुआ ?
बालक का नामकरण करने आये हो
क्या ये भूल गए
 सुन गर्गाचार्य को होश आया है
और एकदम बोल पड़े
नन्द तुम्हारा बालक 
कोई साधारण इन्सान नहीं
 ये तो कह जो ऊँगली उठाई
 तभी कान्हा ने आँख दिखाई
कहने वाले थे गर्गाचार्य
 ये तो साक्षात् भगवान हैं
तभी कान्हा ने 
आँखों ही आँखों में
गर्गाचार्य को धमकाया है
बाबा मेरे भेद नहीं खोलना
बतलाया है
मैं जानता हूँ बाबा
यहाँ दुनिया 
भगवान का क्या करती है
उसे पूज कर 
अलमारी में बंद कर देती है
और मैं अलमारी में
बंद होने नहीं आया हूँ
मैं तो माखन मिश्री खाने आया हूँ
माँ की ममता में 
खुद को भिगोने आया हूँ
गर आपने भेद बतला दिया
 मेरा हाल क्या होगा
ये मैंने तुम्हें समझा दिया
मगर गर्गाचार्य मान नहीं पाए 
जैसे ही दोबारा बोले 
ये तो साक्षात् तभी
कान्हा ने फिर धमकाया 
बाबा मान जाओ 
नहीं तो जुबान यहीं रुक जाएगी
और ऊँगली 
उठी की उठी रह जाएगी
ये सारा खेल 
आँखों ही आँखों में हो रहा था
पास बैठे नन्द यशोदा को 
कुछ ना पता चला था
अब गर्गाचार्य बोल उठे 
आपके इस बेटे के नाम अनेक होंगे
जैसे कर्म करता जायेगा
वैसे नए नाम पड़ते जायेंगे
लेकिन क्योंकि इसने 
इस बार काला रंग पाया है
इसलिए इसका एक नाम कृष्ण होगा 
इससे पहले ये कई रंगों में आया है
मैया बोली बाबा 
ये कैसा नाम बताया है
इसे बोलने में तो 
मेरी जीभ ने चक्कर खाया है
कोई आसान नाम बतला देना
तब गर्गाचार्य कहने लगे
मैया तुम इसे कन्हैया , कान्हा , कनुआ कह लेना
सुन मैया मुस्कुरा उठी
ताजिंदगी कान्हा कहकर बुलाती रही
यहाँ तक कि 
सौ साल बाद 
कुरुक्षेत्र में जब 
कान्हा पधारे थे
सुन मैया दौड़ी आई थी
अपने कान्हा का पता
पूछती फिरती थी
अरे किसी ने मेरा कान्हा देखा क्या
कोई मुझे मेरे कान्हा से मिलवा दो
बस यही गाती फिरती थी
तपती रेत पर 
नंगे पाँव दौड़ी जाती थी
नेत्रों से अश्रु बहते थे
पैरों में छाले पड़ गए थे
मगर मैया को कहाँ
अपने शरीर का होश था
उसका व्याकुल ह्रदय तो
कान्हा के दरस को तरस रहा था
१०० साल का वियोग 
मैया ने कैसे सहा था 
आज कैसे वो रुक सकती थी
जिसके लिए वो जी रही थी
जिसकी सांसों की डोर
कान्हा मिलन में अटकी पड़ी थी 
उसकी खबर पाते ही
बेचैन हो गयी थी 
हर मंडप में जाकर 
गुहार लगाती थी
मगर कोई ना उसे 
समझ पाता था
क्यूँकि उनका कान्हा तो अब
द्वारिकाधीश बन गया था
किसी ने ना कभी
ये नाम सुना था
उनके लिए तो सिर्फ
द्वारकाधीश नाम ही 
संबल था
मगर मैया ने ना 
कभी कोई और नाम लिया था
उसके लिए तो
उसका कान्हा आज भी
कनुआ ही था
मैया आवाज़ लगा रही थी
लगाते लगाते जैसे ही
एक मंडप के आगे से गुजरी
ये करुण पुकार सिर्फ
मेरे कान्हा ने सुनी
अरे ये तो मेरी मैया
मुझे बुलाती है
मगर वो यहाँ कहाँ से आ गयी
इस अचरज में पड़े
नेत्रों में अश्रु भरे 
कान्हा दौड़ पड़े
मैया- मैया कह आवाज लगायी
देख तेरा कान्हा यहाँ है
कह मैया को आवाज़ लगायी
सुन कान्हा की आवाज़
मैया रुक गयी
और कान्हा को 
पहले की तरह
गोद में लेकर बैठ गयी
मेरा लाल कितना दुबला हो गया है
क्या कान्हा तुझे माखन 
वहाँ नहीं मिलता है
मैया रोती जाती है

भाव विह्वल हुई जाती है
जैसे बचपन में लाड
लड़ाती थी वैसे ही
आज भी लाड - लड़ाती है 
कान्हा को गले लगाती है
आज तेरा कान्हा मैया
द्वारकाधीश बना है
जो तू मांगेगी 
सब हाजिर हो जायेगा
बोल मैया तू क्या चाहती है
सुन मैया बोल पड़ी
लाला तेरे सिवा ना 
किसी को चाहा है
और माँ तो सदा 
बेटे को देती आई है
तू जो चाहे मुझसे मांग लेना
मेरा तो जीवन धन
सर्वस्व तू ही है कान्हा
सुन कान्हा रो पड़े
तुझसा निस्वार्थ प्यार
मैया मैंने कहीं ना पाया है
तभी तो तेरे प्रेम के लिए
मैं धरती पर आया हूँ 
ऐसा अटल प्रेम था माँ का
तभी तो मैया ने ना
 कभी कृष्ण कहा
उसके लिए तो उसका कान्हा
सदा कान्हा ही रहा 
गर्गाचार्य को दान दक्षिणा दे विदा किया
 नित्य आनंद यशोदा के आँगन
बरसने लगा
बाल रूप में नन्द लाल 
अठखेलियाँ करने लगे
मैया आनंद मग्न 
कान्हा को खिलाती रही
और ब्रह्मा से मानती रही
 कब मेरा लाला
घुट्नन  चलेगा
 कब दंतुलिया निकलेंगी
कब लाला मुझे
 मैया कहकर पुकारेगा
मैया रोज ख्वाब सजाती है
ब्रह्मा से यही मानती है 
वक्त यूँ ही गुजरता रहा 
कान्हा के अद्भुत रूप पर
गोपियाँ मोहित होती रहीं


क्रमशः : ..............